[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंकज ओझा को अंतर्राष्ट्रीय अद्वैतम साहित्य-अध्यात्म शिखर सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पंकज ओझा को अंतर्राष्ट्रीय अद्वैतम साहित्य-अध्यात्म शिखर सम्मान

साहित्य, संस्कृति, कला और आध्यात्मिक चिंतन में योगदान के लिए अंतर्राष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में किया सम्मानित

जयपुर : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त निदेशक, संयुक्त शासन सचिव एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी वरिष्ठ आरएएस अधिकारी पंकज ओझा को साहित्य, संस्कृति, कला, आध्यात्मिक चिंतन और सामाजिक सरोकारों में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘अंतर्राष्ट्रीय अद्वैतम साहित्य, अध्यात्म एवं कला शिखर सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान अंतर्राष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन के दौरान साहित्य, संस्कृति एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत संस्था ‘अद्वैतम’ की ओर से आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। संस्था की संस्थापक एवं साहित्यकार किरण बाला ‘किरन’ ने कहा कि प्रशासनिक दायित्वों के साथ साहित्य, संस्कृति और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में ओझा की सक्रियता उल्लेखनीय है।

संस्था के अध्यक्ष चेतन राज चुंडावत ने कहा कि प्रशासनिक सेवा में रहते हुए समाज, कला, अध्यात्म और संस्कृति से निरंतर जुड़े रहना पंकज ओझा की विशिष्ट पहचान है।

पंकज ओझा वैदिक साहित्य, भारतीय दर्शन, श्रीमद्भगवद्गीता, शिवपुराण और भारतीय ज्ञान परंपरा के अध्येता हैं। वे विभिन्न आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक मंचों पर भारतीय परंपरा, जीवन-मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना से जुड़े विषयों पर वक्ता के रूप में भी सक्रिय रहते हैं।

सम्मान मिलने पर साहित्य, कला, संस्कृति और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों तथा शुभचिंतकों ने पंकज ओझा को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Related Articles