हाईटेंशन लाइन विवाद, ग्रामीणों का धरना जारी:टॉवर शिफ्टिंग की मांग, बोले-कोर्ट के फैसले तक लाइन नहीं खींचने देंगे, प्रशासन ने हटाने की कोशिश
हाईटेंशन लाइन विवाद, ग्रामीणों का धरना जारी:टॉवर शिफ्टिंग की मांग, बोले-कोर्ट के फैसले तक लाइन नहीं खींचने देंगे, प्रशासन ने हटाने की कोशिश
चिड़ावा : चिड़ावा के बृजलालपुरा गांव में बीकानेर-नीमराना हाईटेंशन लाइन के टॉवर शिफ्टिंग की मांग को लेकर चल रहा धरना सोमवार को तेज हो गया। प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की, पर ग्रामीणों ने धरना जारी रखा। प्रशासन ने टॉवरों पर लाइन खींचने का काम शुरू करने की बात कही।
ग्रामीणों का आरोप है कि टॉवर तयशुदा जगह पर नहीं लगा है। इसी विरोध के चलते अब तक बिजली के तार नहीं खींचे जा सके हैं। यह मामला कोर्ट में है।
अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत की
नायब तहसीलदार बलवीर कुल्हरी के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों ने साफ किया कि कोर्ट के फैसले तक वे लाइन नहीं खींचने देंगे।
बलवीर कुल्हरी ने बताया कि पुलिस बल तैनात कर लाइन खींचने का काम शुरू कर दिया गया है। ग्रामीण डॉ. मानसिंह ने कहा कि कोर्ट में मामला होने के बावजूद प्रशासन दबाव बना रहा है, इसलिए उनका आंदोलन अदालत के फैसले तक जारी रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2430510


