[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में नशा मुक्त और सुपोषित भारत अभियान पर कार्यक्रम:सेवा भारती समिति ने किया आयोजन, नशे पर जताई चिंता

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में नशा मुक्त और सुपोषित भारत अभियान पर कार्यक्रम:सेवा भारती समिति ने किया आयोजन, नशे पर जताई चिंता

चिड़ावा में नशा मुक्त और सुपोषित भारत अभियान पर कार्यक्रम:सेवा भारती समिति ने किया आयोजन, नशे पर जताई चिंता

चिड़ावा : चिड़ावा में सेवा भारती समिति ने नशा मुक्त और सुपोषित भारत अभियान के तहत एक कार्यक्रम किया। यह कार्यक्रम जमुनादास अडूकिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ACBO सुरेश कुमार पायल की अध्यक्षता में हुआ।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक अनिल गुप्ता ने समाज में बढ़ रही नशे की लत पर चिंता जताई। उन्होंने इसे रोकने में महिलाओं की भूमिका को अहम बताया। समिति के स्वास्थ्य आयाम के जिला प्रमुख डॉ अशोक कुमार शर्मा ने स्वस्थ और सुपोषित जीवन का महत्व समझाया।

डॉ. शर्मा ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही सशक्त समाज की नींव है और पौष्टिक भोजन जरूरी है। सुरेश कुमार ने बच्चों को बुजुर्गों के साथ समय बिताने की सलाह दी। कार्यक्रम के अंत में पत्रक बांटे गए। जिलामंत्री महेंद्र कुमार सैनी और सह जिलामंत्री नरेश फौजी भी मौजूद रहे। संचालन नरेन्द्र झाझडिया ने किया। प्राचार्य संदीप कुमार और स्कूल का स्टाफ भी कार्यक्रम में शामिल हुआ।

Related Articles