खेतड़ी की नेहा ने राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में जीता ब्रॉन्ज:श्रीनगर में हुई 10वीं सीनियर चैंपियनशिप, चिरानी पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया स्वागत
खेतड़ी की नेहा ने राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में जीता ब्रॉन्ज:श्रीनगर में हुई 10वीं सीनियर चैंपियनशिप, चिरानी पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया स्वागत
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के चिरानी गांव की नेहा निर्वाण ने राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने श्रीनगर में हुई 10वीं सीनियर नेशनल गतका चैंपियनशिप 2026 में अंडर-19 आयु वर्ग में यह पदक हासिल किया। नेहा के पैतृक गांव चिरानी पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका अभिनंदन किया।
निजामपुर मोड़ स्थित विवेकानंद सर्किल पर उन्हें साफा और माला पहनाई गई। इसके बाद उन्हें चिरानी ले जाया गया। नेहा के कोच और राजस्थान टीम के मैनेजर दीपक कुमार ने बताया – इस उपलब्धि से खेतड़ी और प्रदेश का नाम रोशन हुआ है।
इस मौके पर मोहन सिंह निर्वाण, अखिलेश गुर्जर, मालूसिंह निर्वाण, अनिल चिरानी, अजय सिंह, मुकेश कुमार, मेहताब सिंह, रामस्वरूप गुर्जर, पाबू दान सिंह निर्वाण, हवा सिंह और नेहरू सेन सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2429880


