सुजानगढ़ एबीवीपी के नगर अध्यक्ष बने हरदयाल प्रजापत:मयंक त्रिवेदी को नगर मंत्री बनाया, युवा उद्घोष कार्यक्रम में की घोषणा
सुजानगढ़ एबीवीपी के नगर अध्यक्ष बने हरदयाल प्रजापत:मयंक त्रिवेदी को नगर मंत्री बनाया, युवा उद्घोष कार्यक्रम में की घोषणा
सुजानगढ़ : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सुजानगढ़ नगर की ओर से गाड़ोदिया आदर्श विद्या मंदिर में “युवा उद्घोष” का हुआ। जिसमें जिला संयोजक जयसिंह राठौड़ ने सत्र 2026-27 की नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा की। हरदयाल प्रजापत को नगर अध्यक्ष एवं मयंक त्रिवेदी को नगर मंत्री बनाया गया।
इस दौरान सीकर विभाग छात्रा प्रमुख रमा शेखावत ने कहा कि एबीवीपी की ओर से युवती सम्मेलन एवं मिशन साहसी जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनका लक्ष्य अधिक से अधिक छात्रों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाना है। जिला संयोजक जयसिंह राठौड़ ने परिषद की संगठनात्मक गतिविधियों एवं कार्यपद्धति की जानकारी दी।

नगर मंत्री मयंक त्रिवेदी ने शेष कार्यकारिणी बनाते हुए नगर सह-मंत्री भानु प्रताप सिंह, त्रिवेणी कंवर, शुभम शर्मा, सुमित फुलवारिया, सोनु प्रजापत, मोहित प्रजापत, मुरली सैन, हर्षित शर्मा, पंकज, रोनी, SFS संयोजक सावित्री, सह-संयोजक अंकित सिंह, नमन गोठवाल, अमन सिंयोता, SFD संयोजक प्रेम सैन, सह-संयोजक हिमांशु बन्ना, मुकेश प्रजापत, देवकीनंदन जाट, RKM संयोजक सिमरन, सह-संयोजक निकिता, पूजा वीर, गायत्री, खेलो भारत संयोजक प्रियांश शर्मा, सह-संयोजक आदित्य, राजेश कुमावत, जिला समिति सदस्य शुभम प्रजापत को बनाया।
इस दौरान प्रांत राष्ट्रीय कलां मंच सह-संयोजक कृष्णा रांकावत, भाग संयोजक छतर सिंह बड़गुर्जर, रोहित जाटोलिया आदि उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2428579
