[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं की महिलाओं ने मटका दौड़ में लिया हिस्सा:लोगों ने की ऊंट की सवारी, लोकगीत-नृत्य से सजी शाम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं की महिलाओं ने मटका दौड़ में लिया हिस्सा:लोगों ने की ऊंट की सवारी, लोकगीत-नृत्य से सजी शाम

झुंझुनूं की महिलाओं ने मटका दौड़ में लिया हिस्सा:लोगों ने की ऊंट की सवारी, लोकगीत-नृत्य से सजी शाम

झुंझुनूं : झुंझुनूं के खांदवा गांव में लोकमंथन लोक दर्शन यात्रा निकाली गई। इस दौरान ग्रामीणों ने यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह के साथ स्वागत किया। साथ ही लोक संस्कृति के साथ जल और पर्यावरण संरक्षण लोक जीवन और परंपराओं को करीब से समझने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर संवाद स्थापित किया गया।

गांव की गलियों में ऊंटगाड़ी से निकाली यात्रा

खांदवा गांव में यात्रियों को ऊंटगाड़ी में बैठाकर गांव का भ्रमण कराया गया और उन्हें गांव की लोक संस्कृति के साथ-साथ जल संरक्षण, पौधरोपण और स्वच्छता के लिए किए जा रहे कार्यों से रूबरू करवाया गया। इस दौरान लोकगीतों की गूंज और पारंपरिक रंगों से माहौल सजा रहा।

यात्रा के गांव पहुंचते ही ग्रामीणों में उत्साह नजर आया। पारंपरिक अंदाज में अतिथियों और यात्रियों का स्वागत किया गया। ऊंटगाड़ी से हुए ग्राम दर्शन के दौरान यात्रियों को गांव की सामाजिक और सांस्कृतिक विशेषताओं की जानकारी दी गई। पर्यावरण संरक्षण के लिए लगाए गए पेड़-पौधों, जल संरक्षण के प्रयासों और स्वच्छता को लेकर किए जा रहे कार्यों को भी दिखाया गया।

लोकगीत और नृत्य ने बांधा समां

कार्यक्रम में ग्रामीण कलाकारों ने लोकगीत, लोकनृत्य और पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर राजस्थान की लोक संस्कृति के कई रंग बिखेरे। इसी के साथ गांव की महिलाओं ने मटका दौड़ में हिस्सा लिया, जो की कार्यक्रम का खास आकर्षण रहा। दौड़ शुरू होते ही ग्रामीणों ने तालियां बजाकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।

लोक जीवन और परंपराओं को समझाने की कोशिश

यात्रा का उद्देश्य लोक जीवन और परंपराओं को करीब से समझने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर संवाद स्थापित करना भी था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. सत्यनारायण कुमावत ने लोकमंथन लोक दर्शन यात्रा के उद्देश्य और उसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोक संस्कृति, सामाजिक सरोकार, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता के महत्व के बारे में जानकारी दी।

महाविद्यालय में पुस्तक का विमोचन

खांदवा पहुंचने से पहले लोकमंथन यात्रा के तहत राजकीय एनएमटी कन्या महाविद्यालय में भी कई कार्यक्रम हुए। यात्रा के जिला समन्वयक एवं जिला साक्षरता अधिकारी योगेंद्र सैनी ने बताया- महाविद्यालय में शिक्षाविद बाबूलाल शर्मा की पुस्तक ‘गीतों री फुलवारी’ का विमोचन किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77