[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निशुल्क योग शिविर में जनप्रतिनिधियों का सम्मान:योग मंदिर ट्रस्ट के कार्यक्रम में किया सम्मानित, योग कक्षाओं को बढ़ाने पर दिया जोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

निशुल्क योग शिविर में जनप्रतिनिधियों का सम्मान:योग मंदिर ट्रस्ट के कार्यक्रम में किया सम्मानित, योग कक्षाओं को बढ़ाने पर दिया जोर

निशुल्क योग शिविर में जनप्रतिनिधियों का सम्मान:योग मंदिर ट्रस्ट के कार्यक्रम में किया सम्मानित, योग कक्षाओं को बढ़ाने पर दिया जोर

पिलानी : पिलानी के योग मंदिर ट्रस्ट ने रविवार सुबह 5 बजे काशीरामका भवन बड़ चौक में एक सम्मान समारोह हुआ। ये ट्रस्ट की 16 साल से चल रही निशुल्क योग कक्षा के दौरान हुआ। इसमें नगर पालिका पिलानी और विद्या विहार के जनप्रतिनिधियों को अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में पिलानी चेयरमैन नगेंद्र कुमार नौवाल (बंटी) और किरण देवी, विद्या विहार चेयरमैन सिकंदर देवना और सुमन देवी, वाइस चेयरमैन घनश्याम सिंह बालापोता और राज बालापोता, वाइस चेयरमैन पृथ्वी सिंह बालापोता, पार्षद पुनीत शर्मा और अशोक कुमार चेजारा शामिल थे।

अतिथियों ने ट्रस्ट के कामों की तारीफ की। पृथ्वी सिंह बालापोता ने योग कक्षाओं को आगे बढ़ाने में दोनों नगर पालिकाओं के सहयोग की बात कही। सिकंदर देवना ने योग के महत्व पर जोर दिया और नगेंद्र नोवाल ने ट्रस्ट को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में योगाचार्य राजकुमार भास्कर, दीपचंद लाखवान, धर्मेंद्र कौशिक, केशर राम, तेजपाल सिंह, जय भगवान सांगवान, राजकुमार मायारामका, रामकिशन शर्मा, सज्जन शर्मा ‘काका’, सुनील कुमार शर्मा पीपलवा, सुनील तंवर, योगेश कुल्हरी, ज्योति भरतवाल, मंजू कुल्हरी, डॉ.सुमित्रा गढ़वाल, प्रिंसिपल सुशील शर्मा, संतोष कौशिक, सुरेश श्योराण, प्रमिला शर्मा, कपूर काद्यान, इंद्रावती, अंजना धाकड़, सुनील कुल्हरी सहित अनेक नियमित योग साधक मौजूद रहे। ट्रस्ट के सचिव दीपचंद लाखवान ने कार्यक्रम का संचालन किया। अध्यक्ष योगाचार्य राजकुमार भास्कर ने सभी का धन्यवाद किया, जिसके बाद मिठाई बांटी गई।

Related Articles