[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना के कुठानिया गांव में 3 जगहों पर चोरी:मंदिर से मूर्ति और घरों से जेवर-सामान चुराया, जांच में जुटी पुलिस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना के कुठानिया गांव में 3 जगहों पर चोरी:मंदिर से मूर्ति और घरों से जेवर-सामान चुराया, जांच में जुटी पुलिस

सिंघाना के कुठानिया गांव में 3 जगहों पर चोरी:मंदिर से मूर्ति और घरों से जेवर-सामान चुराया, जांच में जुटी पुलिस

सिंघाना : सिंघाना थाना क्षेत्र के कुठानिया गांव में देर रात चोरों ने एक साथ तीन स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने आस्था के केंद्र मैंन चौक स्थित गंगा माई मंदिर को भी निशाना बनाया। यहां से ईष्ट धातु की तीन मूर्तियां चोरी कर ले गए। इसके अलावा गांव में फौजी महेंद्र के मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए कीमत के गहने-जेवरात और घरेलू सामान चोरी कर लिया। वहीं, राजेंद्र शर्मा के मकान में भी चोरी की वारदात को अंजाम देकर चोर कीमती सामान ले गए।

एक ही रात में तीन स्थानों पर चोरी की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने घटना को लेकर आक्रोश जताया। सूचना मिलने पर सिंघाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घटनास्थलों का मौका मुआयना कर जांच शुरू की।

ग्रामीण बोले- पहले रैकी, फिर बंद मकानों को बनाया निशाना

ग्रामीणों ने आशंका जताई कि चोरों ने वारदात से पहले गांव में रैकी की। इसके बाद बंद पड़े मकानों और मंदिर को निशाना बनाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ बाहरी लोग गांव में सामान बेचने के बहाने घूमते हैं और इस दौरान मकानों की जानकारी जुटाते हैं। आशंका है कि पूरी जानकारी होने के बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।

एक ही रात में तीन स्थानों पर चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों में भय और रोष का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस व प्रशासन से चोरों की गैंग का जल्द पता लगाकर आरोपियों को गिरफ्तार करने और चोरी का सामान बरामद करने की मांग की है।

पुलिस बोली- संदिग्ध लोगों की जानकारी जुटा रहे

थानाधिकारी सुगन सिंह ने बताया कि कुठानिया गांव में चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थलों का मुआयना किया है। आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही संदिग्ध लोगों के बारे में भी जानकारी ली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles