[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धनतेरस पर मतदान, व्यापारियों ने बहिष्कार की चेतावनी दी:तारीख या बूथ बदलने की मांग, कलेक्टर को देंगे ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

धनतेरस पर मतदान, व्यापारियों ने बहिष्कार की चेतावनी दी:तारीख या बूथ बदलने की मांग, कलेक्टर को देंगे ज्ञापन

धनतेरस पर मतदान, व्यापारियों ने बहिष्कार की चेतावनी दी:तारीख या बूथ बदलने की मांग, कलेक्टर को देंगे ज्ञापन

नवलगढ़ : परसरामपुरा के मुख्य बस स्टैंड पर व्यापारियों ने धनतेरस और मतदान दिवस एक ही दिन पड़ने पर नाराजगी जताई। 6 नवंबर को धनतेरस का बड़ा त्यौहार है और उसी दिन चुनाव भी है। व्यापारियों ने मतदान का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।

करणीराम ने बताया कि परसरामपुरा बाजार में आसपास के गांवों से लोग खरीदारी करने आते हैं। दोनों पर्व एक साथ मनाना मुश्किल है। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी से 6 नवंबर को पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मतदान बूथ को दूसरी जगह शिफ्ट करने की या मतदान तारीख बदलने की मांग की है, ताकि दोनों पर्व मनाए जा सकें।

व्यापार मंडल अध्यक्ष हरि सिंह चाहर ने कहा कि अगर इसी दिन मतदान होता है, तो व्यापारी वर्ग इसका बहिष्कार करेगा।

व्यापारी कल जिला कलेक्टर को ज्ञापन देंगे। इस मौके पर सुरेश गुर्जर, सुभाष चंद्र जांगिड़, बजरंग राव, विशाल सोनी, रवि पोद्दार, परमेश्वर कश्यप, दिलीप साईं, राजकुमार योगी, संदीप शर्मा, सोनू पोद्दार, राकेश सोनी, राहुल सर्राफ, हर्ष पोद्दार, कमलेश कुमार, विकास कुमावत और मुकेश कुमार सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

Related Articles