[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू की नन्हीं डांसिंग स्टार सोमी शर्मा को मिला ‘इमर्जिंग डांस स्टार ऑफ द ईयर’ अवार्ड


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू की नन्हीं डांसिंग स्टार सोमी शर्मा को मिला ‘इमर्जिंग डांस स्टार ऑफ द ईयर’ अवार्ड

राजस्थान फिल्म फेस्टिवल अवार्ड में अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने किया सम्मानित, 10 साल की उम्र में नृत्य के जरिए बनाई अलग पहचान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिले के छोटे से गांव रामसरा की नन्हीं बाल कलाकार सोमी शर्मा ने अपनी नृत्य प्रतिभा के दम पर एक और उपलब्धि हासिल की है। सोशल मीडिया और डिजिटल मंचों पर अपनी डांस रील्स के जरिए पहचान बनाने वाली 10 वर्षीय सोमी शर्मा को जयपुर में आयोजित राजस्थान फिल्म फेस्टिवल अवार्ड समारोह में ‘इमर्जिंग डांस स्टार ऑफ द ईयर’ सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम में अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने सोमी शर्मा को यह सम्मान प्रदान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। सम्मान मिलने पर सोमी के परिवार और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

राजस्थान और हरियाणा की लोक संस्कृति को दे रही पहचान

महज 10 वर्ष की उम्र में सोमी शर्मा अपनी नृत्य कला के माध्यम से राजस्थान और हरियाणा की कला एवं संस्कृति को देश-विदेश तक पहुंचाने का प्रयास कर रही हैं। उनकी नृत्य प्रस्तुतियों ने रामसरा गांव और चूरू जिले के साथ शेखावाटी क्षेत्र में भी पहचान बनाई है।

सोमी पढ़ाई के साथ नृत्य को भी समय दे रही हैं। वह सोशल मीडिया का उपयोग अपनी कला और रचनात्मकता को लोगों तक पहुंचाने के लिए कर रही हैं। उनकी प्रस्तुतियां बच्चों और युवाओं के लिए सोशल मीडिया के रचनात्मक उपयोग का उदाहरण भी बन रही हैं।

उपलब्धि पर परिवार और ग्रामीणों में खुशी

सोमी शर्मा की इस उपलब्धि पर उनके परिवारजनों, ग्रामीणों और चूरू जिले के कला प्रेमियों ने खुशी जताई। उन्होंने सोमी को भविष्य में भी इसी तरह आगे बढ़ने और नृत्य के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles