[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू के हेमंत का राजस्थान रणजी टीम में चयन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू के हेमंत का राजस्थान रणजी टीम में चयन

11 अक्टूबर को जयपुर में होने वाले रणजी मुकाबले में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिले से चार दिवसीय रणजी मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू जिले के राजगढ़ तहसील निवासी तेज गेंदबाज हेमंत कुमार का राजस्थान रणजी टीम में चयन हुआ है। हेमंत जयपुर में होने वाले दो रणजी ट्रॉफी मुकाबलों के लिए राजस्थान टीम में चुने गए हैं। वह 11 अक्टूबर को जयपुर में होने वाले मैच में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव जगदीश शर्मा ने बताया कि हेमंत चूरू जिले के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें चार दिवसीय रणजी मुकाबले में खेलने का अवसर मिलेगा। जिला क्रिकेट संघ के सचिव सुशील शर्मा ने बताया कि हेमंत ने राज्य स्तरीय सीनियर काल्विन शील्ड प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों में स्थान बनाया था।

लगातार शानदार प्रदर्शन का मिला लाभ

राजगढ़ तहसील के रहने वाले हेमंत पिछले कुछ समय से लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। संघ पदाधिकारियों के अनुसार राजस्थान टीम में राष्ट्रीय स्तर के कई अनुभवी गेंदबाज होने के कारण उन्हें पहले अवसर नहीं मिल पा रहा था। लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद अब हेमंत को रणजी टीम में जगह मिली है।

हेमंत के राजस्थान रणजी टीम में चयन पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पराक्रम सिंह राठौड़, सचिव सुशील शर्मा, कोषाध्यक्ष दीनदयाल सारस्वत, मनोज गढ़वाल, संयुक्त सचिव मुरारीलाल शर्मा, जगदीश शर्मा, दीपक स्वामी, भंवर वीरेंद्र, हरीश राजदेव, कमल पुजारी, वसीम अहमद सहित संघ के पदाधिकारियों और क्रिकेट प्रेमियों ने शुभकामनाएं दीं। हेमंत के चयन से चूरू जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

Related Articles