[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पालिका अध्यक्ष अनुराधा सैनी और पार्षदों का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पालिका अध्यक्ष अनुराधा सैनी और पार्षदों का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत

पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी के सानिध्य में हुआ नागरिक अभिनंदन समारोह, बोले—सभी वार्डों में बिना भेदभाव विकास कार्य करवाए जाएंगे

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी नगर पालिका क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी के सानिध्य एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष गीदाराम सैनी के कुशल नेतृत्व में नव-निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष अनुराधा महेश सैनी एवं पार्षदों तथा पार्षद प्रतिनिधियों का भव्य नागरिक अभिनंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

समारोह के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों, आतिशबाजी और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों का साफा, पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मान के साथ अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी द्वारा स्वर्गीय नागरमल सैनी को पुष्पांजलि एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। समारोह की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष अनुराधा महेश सैनी ने की। आयोजक समिति के किशोर कुमार सैनी, केसर देव सैनी ने मंचस्थ सभी अतिथियों का पारंपरिक साफा व माल्यार्पण कर भावुक एवं आत्मीय स्वागत किया।

पूर्व विधायक ने जताया विश्वास, विकास को मिलेगी नई गति
समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने कहा कि भाजपा का हर एक कार्यकर्ता और पदाधिकारी, चाहे वह चुनाव जीता हो या हारा हो, पार्टी के लिए समर्पित सिपाही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पालिका के सभी वार्डों में बिना किसी राजनीतिक या व्यक्तिगत भेदभाव के समान रूप से विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा “पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के शासनकाल में क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए थे, इस बार उससे भी दोगुनी गति से हर वार्ड में जनसुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।” शानदार और अनुशासित आयोजन को देखकर पूर्व विधायक चौधरी ने प्रसन्नता व्यक्त की।

सभी पार्षदों को साथ लेकर करेंगे काम: अनुराधा सैनी
पालिका अध्यक्ष अनुराधा महेश सैनी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी का आभार जताते हुए कहा कि पालिका अध्यक्ष पद किसी एक व्यक्ति या वार्ड विशेष का नहीं होता। वह पूरे नगर की प्रतिनिधि हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी वार्ड पार्षदों की भावनाओं और प्राथमिकताओं का सम्मान करते हुए क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप निष्पक्षता से विकास कार्य करवाए जाएंगे।

विपक्ष के गढ़ में भाजपा का परचम: गीदाराम सैनी
पूर्व मंडल अध्यक्ष गीदाराम सैनी ने संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में कांग्रेस के मजबूत वर्चस्व के बावजूद जनता और कार्यकर्ताओं के सहयोग से भाजपा का पालिका अध्यक्ष बनना ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि पालिका अध्यक्ष अनुराधा महेश सैनी अत्यंत शिक्षित, अनुभवी, कुशल एवं राजनीतिक समझ रखने वाली सशक्त महिला पालिका अध्यक्ष बनी हैं, जिनके नेतृत्व में क्षेत्र के चहुंमुखी विकास को चार चांद लगेंगे।

समारोह में मंचस्थ विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सैनी, पार्षद महेंद्र स्वामी, घनश्याम स्वामी, राहुल औला, नितेश सैनी, बबीता, गौतम मारवाल, मनोज टांक, तेजस छिपा, राजेंद्र ढे़नवाल, सुमीत सैनी, सुमन ढ़ेनवाल, श्रवण गुर्जर, उत्तम औलखा एवं संजय रेपसवाल थे। समारोह में कमल सैनी, जगदीश सैनी, महेंद्र सैनी, महेश सैनी, सांवरमल सैनी, पवन शाह, बाबा अशोक सैनी, नानूराम चांवरिया, महामंत्री वीरेंद्र सिंह शेखावत, धुकल राम सैनी, मुकेश कुमार सैनी, विजय चेजारा, रमाकांत दाधीच, प्रदीप कुमार, गिरधारी लाल, अरविंद कुमार, अंकित कुमार, दीपक कुमार, भोलू राम, गुलाब, प्रकाश, निवास सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता, विभिन्न वार्डों के पूर्व पार्षद, पार्षद प्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। समारोह के अंत में आयोजन समिति के किशोर कुमार सैनी ने पधारे हुए सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet