शिक्षक निजाम खान और पार्षद अनुराग शर्मा ने विद्यार्थियों को बांटी शैक्षणिक सामग्री
शिक्षक निजाम खान और पार्षद अनुराग शर्मा ने विद्यार्थियों को बांटी शैक्षणिक सामग्री
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजकीय सरदार उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक निजाम खान और वार्ड पार्षद अनुराग शर्मा ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस, बैग और शैक्षणिक सामग्री वितरित की।
शिक्षक निजाम खान ने अपने दिवंगत मित्र शिक्षक देवी सिंह झारिया, शिक्षक आजाद सोनी और शिक्षक नियाज खां राणासर की स्मृति में विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल ड्रेस और बैग वितरित किए। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है।

इसी क्रम में पार्षद अनुराग शर्मा ने अपने जन्मदिन पर विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री एवं अन्य शिक्षण सामग्री वितरित की। उन्होंने बच्चों को मेहनत से पढ़ाई कर देश का उज्ज्वल भविष्य बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में पीएम श्री बागला विद्यालय की प्रधानाचार्या बबीता सैनी, मदनलाल प्रजापत, लायंस क्लब के बालकृष्ण राजगढ़िया, श्यामसुंदर स्वामी, यूनुस खान, इरफान खान, तसलीम खां, राजवीर सिंह, चिरंजीलाल सैनी, नरेश चंद्र तालणियां, रिंकू शेखावत, नीतू पूनियां सहित अन्य मौजूद रहे। विद्यालय परिवार ने दोनों के सहयोग और सेवा भावना के लिए आभार जताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2426699


