[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राइफल शूटिंग में सरिता जांगिड़ का यूनिवर्सिटी नेशनल के लिए चयन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राइफल शूटिंग में सरिता जांगिड़ का यूनिवर्सिटी नेशनल के लिए चयन

ऑल यूनिवर्सिटी स्तर पर हासिल की चौथी रैंक, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राजकीय स्वामी गोपालदास बालिका महाविद्यालय चूरू की छात्रा एवं लालासर निवासी सरिता जांगिड़ ने राइफल शूटिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए यूनिवर्सिटी नेशनल प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया है। 29 सितंबर 2026 को आयोजित इंटर कॉलेज महाराजा करणी सिंह बीकानेर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में सरिता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल यूनिवर्सिटी स्तर पर चौथी रैंक हासिल की।

इस प्रदर्शन के आधार पर सरिता जांगिड़ का यूनिवर्सिटी नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। उनकी इस उपलब्धि पर एनएसयूआई प्रदेश सचिव तौफीक खान सहित परिवारजनों, महाविद्यालय और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई तथा आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

सरिता जांगिड़ ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता आत्माराम जांगिड़, परिवारजनों, एलाइट शूटिंग क्लब चूरू के सहयोग और अपने प्रशिक्षक कोच भागीरथ स्वामी के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि कोच के मार्गदर्शन में वह लगातार राइफल शूटिंग का अभ्यास कर रही हैं।

सरिता के स्वागत के अवसर पर एनएसयूआई महासचिव झुंझुनू दिव्या दाधीच सहित अनु, मुस्कान, विनीता, सोनू, प्रिया, दीपिका, मोनिका, डिंपल, स्वीटी, प्रियंका, मिलन, शाहीन सहित अन्य छात्राएं मौजूद रहीं। छात्राओं एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सरिता को आगामी यूनिवर्सिटी नेशनल प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles