[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में 2 लोगों के साथ साइबर ठगी:जीजा बनकर युवती से 1.18 लाख ऐंठे, बिना OTP युवक के खाते से 2.23 लाख निकाले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में 2 लोगों के साथ साइबर ठगी:जीजा बनकर युवती से 1.18 लाख ऐंठे, बिना OTP युवक के खाते से 2.23 लाख निकाले

सीकर में 2 लोगों के साथ साइबर ठगी:जीजा बनकर युवती से 1.18 लाख ऐंठे, बिना OTP युवक के खाते से 2.23 लाख निकाले

सीकर : सीकर जिले में साइबर फ्रॉड के दो मामले सामने आए हैं। पहले केस में युवती के साथ 1.18 लाख रुपए का साइबर फ्रॉड हुआ। वहीं दूसरे केस में युवक के अकाउंट से बिना किसी OTP के 2.23 लाख रुपए निकल गए। अब पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है।

मैसेज भेजकर युवती के साथ साइबर ठगी

युवती ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि पिछले दिनों उसके पास व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया। व्हाट्सएप नंबर पर उसके जीजा की फोटो लगी हुई थी। जिन्होंने युवती से कहा कि वह विदेश में है। और अब वहां से वापस इंडिया आ रहे हैं।

इसके लिए टिकट और बाकी खर्चा लगेगा। युवती का जीजा विदेश में ही नौकरी करता है। ऐसे में युवती को लगा कि उसके जीजा ने ही रुपए मंगवाए हैं। युवती ने अपनी मां को ये बात बताई और घर से पैसे ले जाकर ई-मित्र के जरिए साइबर ठग द्वारा बताए अकाउंट में 1.18 लाख रुपए जमा करवा दिए।

इसके बाद युवती ने अपनी बहन को फोन कर मामले की जानकारी दी, तो पता चला कि उसके जीजा ने तो उससे कोई रकम मंगवाई ही नहीं है ऐसे में युवती को ठगी का एहसास हुआ। शुक्रवार को साइबर पोर्टल पर युवती ने ठगी की शिकायत दर्ज करवाई है। अब कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिना ओटीपी आए खाते से 2.23 लाख निकाले

दूसरे केस में 40 साल के युवक ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनके अकाउंट से बिना कोई ओटीपी के 2.23 लाख रुपए निकल गए। जिसका पता उन्हें स्टेटमेंट देखने पर चला। इस मामले में साइबर थाना पुलिस जांच कर रही है।

साइबर ठगी होने पर तुरंत ये करें

  • सबसे पहले बैंक और UPI सेवा को सूचना दें।
  • साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें।
  • cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
  • नजदीकी थाना या साइबर सेल में रिपोर्ट करें।
  • स्क्रीनशॉट, बैंक ट्रांजैक्शन और कॉल रिकॉर्ड सुरक्षित रखें।

Related Articles