एंटीबायोटिक के अनावश्यक इस्तेमाल से बढ़ रहा खतरा, चिकित्साकर्मियों ने ली रोकथाम की शपथ
विश्व एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध जागरूकता सप्ताह के तहत जिला चिकित्सालय में हुआ आयोजन, नीले परिधान और गुब्बारों के जरिए दिया जागरूकता का संदेश
लक्ष्मणगढ़ : जिला चिकित्सालय में विश्व एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध जागरूकता सप्ताह-2026 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों ने एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध (एएमआर) की रोकथाम की शपथ लेकर एंटीबायोटिक दवाओं का विवेकपूर्ण उपयोग करने का संकल्प लिया।
प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. अटल भास्कर ने बताया कि एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चिकित्सालय में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान सभी चिकित्सक और चिकित्सा कर्मी नीले परिधान में शामिल हुए। नीले गुब्बारों के माध्यम से भी जागरूकता का संदेश दिया गया।
माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. सुरेन्द्र कुमार ने एंटीबायोटिक दवाओं के तर्कसंगत उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि इन दवाओं का इस्तेमाल केवल चिकित्सकीय आवश्यकता और डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए। बिना जरूरत एंटीबायोटिक लेने और लिखने से बचना जरूरी है। अनावश्यक उपयोग से एंटीबायोटिक प्रतिरोध की समस्या बढ़ सकती है, जिससे भविष्य में संक्रमण का उपचार मुश्किल हो सकता है। उन्होंने चिकित्साकर्मियों और आमजन से इस खतरे के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
क्वालिटी नोडल प्रभारी डॉ. सुरेश ढाका के निर्देशन में कार्यक्रम की गतिविधियों का संचालन किया गया। इस अवसर पर उप नियंत्रक डॉ. शीशराम चौधरी, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विमल कुमार, डॉ. झाबर मल जाट, डॉ. अतुल सोनी, डॉ. वेदप्रकाश झुरिया, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. छोटेलाल गढ़वाल, नर्सिंग अधीक्षक मोहन लाल खींची, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी रामकरण ख्यालिया, परमेश्वर बेनीवाल, मनोज मिश्रा, अबरार अहमद, मंजू कुमारी, शाहीन अंजुम, अरशद बैग और इंदिरा सहित चिकित्सालय के अन्य चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम में आमजन से अपील की गई कि एंटीबायोटिक का उपयोग सही तरीके से करें और अनावश्यक दवाएं लेने से बचकर एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध की रोकथाम में सहयोग दें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2553317


