[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निराधनूं में कब्रिस्तान और मेघवाल मुक्ति धाम में लगी आग, ग्रामीणों ने पाया काबू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

निराधनूं में कब्रिस्तान और मेघवाल मुक्ति धाम में लगी आग, ग्रामीणों ने पाया काबू

निराधनूं में कब्रिस्तान और मेघवाल मुक्ति धाम में लगी आग, ग्रामीणों ने पाया काबू

बिसाऊ : निराधनूं गांव में शनिवार शाम अज्ञात कारणों से कब्रिस्तान और मेघवाल मुक्ति धाम में आग लग गई। आग की लपटें देखकर सर्व समाज के युवाओं ने कब्रिस्तान में स्थित नलकूप से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीण ईशाक खान खोखर ने बिसाऊ दमकल केंद्र और बिसाऊ थाने के एएसआई इंद्राज सिंह को सूचना दी। इसके बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया गया।

मौके पर मौजूद विनय कुमार थालोड़ ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाई गई। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। इस दौरान अयूब खान खोखर, मुकेश कुमार सामरिया, राजेश धाभाई, मुस्ताक मनियार, खालिद खान, इब्राहिम खान, रुस्तम खान, जहांगीर सया, बरकत सया, दीपचंद शरवा, सलीम मनियार और वीरेंद्र खिचड़ सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet