[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सड़कों पर निराश्रित पशुओं का जमावड़ा, हादसों का खतरा बढ़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सड़कों पर निराश्रित पशुओं का जमावड़ा, हादसों का खतरा बढ़ा

सड़कों पर निराश्रित पशुओं का जमावड़ा, हादसों का खतरा बढ़ा

झुंझुनूं : नगर परिषद की ओर से निराश्रित पशुओं की धरपकड़ रुकने के बाद शहर की सड़कों पर पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रमुख मार्गों, बाजारों और रिहायशी इलाकों में जगह-जगह पशुओं के झुंड नजर आ रहे हैं। स्टेशन रोड, चूरू बाइपास, मंडावा मोड़, गुढ़ा मोड़, गांधी चौक, रोडवेज बस स्टैंड, रानी सती रोड, बगड़ रोड और कलेक्ट्रेट के आसपास सड़क के बीच पशु बैठे रहते हैं।

सड़क पर अचानक पशुओं के आ जाने से वाहन चालकों को ब्रेक लगाने या दिशा बदलने के लिए मजबूर होना पड़ता है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए स्थिति अधिक जोखिम भरी बनी हुई है। पशुओं के आपस में लड़ने पर उनके अचानक सड़क पर दौड़ने से भी दुर्घटना की आशंका रहती है। रात में सड़क पर बैठे पशु दूर से दिखाई नहीं देने के कारण खतरा और बढ़ जाता है।

चुनाव के बाद फिर शुरू होगी धरपकड़

नगर परिषद की ओर से बताया गया कि चुनाव के कारण निराश्रित पशुओं की धरपकड़ प्रभावित हुई थी। अब टीम लगाकर फिर से अभियान शुरू किया जाएगा और पशुओं को गौशालाओं में भेजने की कार्रवाई की जाएगी। शहरवासियों ने नियमित धरपकड़ के साथ निराश्रित पशुओं के स्थायी प्रबंधन की व्यवस्था करने की मांग की है।

Related Articles