नीमकाथाना कॉलेज में एडमिशन की तिथि बढ़ी:12 अक्टूबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, शेड्यूल जारी
नीमकाथाना कॉलेज में एडमिशन की तिथि बढ़ी:12 अक्टूबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, शेड्यूल जारी
नीमकाथाना : नीमकाथाना एसएनकेपी कॉलेज में स्नातकोत्तर (PG) कक्षाओं में एडमिशन के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि अब इच्छुक छात्र 12 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
13 अक्टूबर तक होगा सत्यापन
आवेदन पत्रों के ऑनलाइन सत्यापन की आखिरी तारीख 13 अक्टूबर तय की गई है। अंतिम वरीयता सूची और प्रतीक्षा सूची 14 अक्टूबर को जारी होगी। मूल प्रमाण पत्रों की जांच और ई-मित्र से फीस जमा करने की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर है। एडमिशन पाने वाले छात्रों की पहली सूची 22 अक्टूबर को आएगी।
इन कोर्स में ले सकेंगे एडमिशन
कॉलेज में PG स्तर पर कला वर्ग में हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, भूगोल, इतिहास और दर्शनशास्त्र विषय हैं। इन सभी में 60-60 सीटें हैं। कॉमर्स संकाय में ABST, BADM और EAFM में भी 60-60 सीटें हैं। विज्ञान संकाय में रसायन शास्त्र, भौतिक शास्त्र और प्राणी शास्त्र में 30-30 सीटें तय हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2426404

