मालसर-नाहरसरा सड़क पर 15 किमी तक गड्ढे:वाहन चालकों को परेशानी, ग्रामीण बोले- PWD नहीं कर रहा सुनवाई, मरम्मत का इंतजार
मालसर-नाहरसरा सड़क पर 15 किमी तक गड्ढे:वाहन चालकों को परेशानी, ग्रामीण बोले- PWD नहीं कर रहा सुनवाई, मरम्मत का इंतजार
सरदारशहर : सरदारशहर में मालसर से मालकसर होते हुए नाहरसरा जाने वाली मुख्य सड़क करीब 15 किलोमीटर तक गड्ढों से भर गई है। खराब सड़क से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी को कई बार बताया, पर मरम्मत नहीं हुई।
मालकसर निवासी कानदास स्वामी और मोहरसिंह कुल्हरी ने बताया कि सड़क पर बड़े गड्ढे हैं, जिससे संभलकर निकलना पड़ता है। बारिश का सीजन खत्म होने के बाद भी मरम्मत शुरू नहीं हुई। यह रास्ता आसपास के गांवों को जोड़ता है, जहां रोजाना कई वाहन गुजरते हैं। गड्ढों से हादसे का डर।
ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी से जल्द सड़क ठीक करने की मांग की। बजरंग भीचर (पीडब्ल्यूडी) ने बताया कि टूटी सड़कों का सर्वे हो रहा है। सर्वे के बाद जरूरत के हिसाब से मरम्मत होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2424086

