[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राहुल कस्वां संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र में होंगे होंगे:5 से 11 अक्टूबर तक न्यूयॉर्क में रहेंगे, भारतीय संसद सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल में शामिल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राहुल कस्वां संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र में होंगे होंगे:5 से 11 अक्टूबर तक न्यूयॉर्क में रहेंगे, भारतीय संसद सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल में शामिल

राहुल कस्वां संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र में होंगे होंगे:5 से 11 अक्टूबर तक न्यूयॉर्क में रहेंगे, भारतीय संसद सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल में शामिल

चूरू : चूरू सांसद राहुल कस्वां संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में हिस्सा लेने के लिए 3 अक्टूबर को न्यूयॉर्क रवाना होंगे। वे 5 से 11 अक्टूबर 2026 तक भारतीय संसद सदस्यों के पहले प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगे।

इस दौरे के दौरान भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल संयुक्त राष्ट्र के कई निकायों के साथ बातचीत और महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेगा। इसमें संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP), संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) और संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक कार्यालय (UNOCT) के साथ बैठकें शामिल हैं।

प्रतिनिधिमंडल संयुक्त राष्ट्र राजनयिक जीवनसाथी क्लब के 2026-27 के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होगा। अंतरराष्ट्रीय कपास दिवस पर PMI के कार्यक्रम, फ्रांस और रवांडा के राजदूतों के साथ बातचीत भी प्रस्तावित है।

सुरक्षा परिषद की रिपोर्ट पर चर्चा और हिंदी दिवस समारोह जैसे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भी भारतीय प्रतिनिधिमंडल भाग लेगा। इस दौरे से वैश्विक मुद्दों पर अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं और देशों के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श का अवसर मिलेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet