खालियां में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम; 7 पर केस दर्ज
खालियां में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम; 7 पर केस दर्ज
छापर : छापर के खालियां गांव में एक महिला की संदिग्ध मौत के बाद शुक्रवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम हुआ। मायके वालों की मांगें मानने पर पुलिस ने यह कार्रवाई शुरू की। उनका आरोप है कि ससुराल वाले महिला को शादी के बाद से तंग करते थे। महिला के भाई गोविंद दास की रिपोर्ट पर पति रमेश दास समेत ससुराल के 7 लोगों पर परेशान करने व हत्या का केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
एफएसएल टीम ने घटनास्थल का दौरा कर सबूत जुटाए। मायके वालों ने कुंड के बाहर खून और शराब की खाली बोतलें मिलने की बात कही थी। गुरुवार को मायके वाले मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे थे। वे धारा 302 में केस दर्ज करने और वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम की मांग कर रहे थे। बीदासर पुलिस उपाधीक्षक सुखदेव सिंह ने परिजनों को समझाया और घटनास्थल का दौरा कर पूछताछ की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2424086

