चूरू में चाय की अलमारी का ताला तोड़कर चोरी:एक मोबाइल और 1500 रुपए ले गए चोर, आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
चूरू में चाय की अलमारी का ताला तोड़कर चोरी:एक मोबाइल और 1500 रुपए ले गए चोर, आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
चूरू : चूरू शहर के नया बस स्टैंड पर अलमारी का ताला तोड़कर चोर एक मोबाइल और करीब 1500 रुपए नकद ले गए। घटना का पता शुक्रवार सुबह चला, जब मालिक दुकान खोलने आया। तारानगर तहसील के गांव सारायण निवासी बाबू ने बताया कि वह नया बस स्टैंड के पास अलमारी लगाकर चाय, बिस्कुट और कोल्डड्रिंक बेचता है। गुरुवार शाम वह अलमारी बंद कर घर गया था।
शुक्रवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा, तो देखा कि अलमारी का ताला टूटा हुआ था। पास में एक लोहे का पाइप और टूटा ताला पड़ा था। चोरों ने ड्रावर से मोबाइल और नकदी निकाली। बाबू ने पुलिस थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराने की बात कही है और चोरों को पकड़ने की मांग की है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल कर चोरों का पता लगा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2424103


