[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खाटूश्यामजी मंदिर में किए दर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खाटूश्यामजी मंदिर में किए दर्शन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खाटूश्यामजी मंदिर में किए दर्शन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को सीकर जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचकर बाबा श्याम के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। मंदिर में करीब 25 मिनट रुकने के बाद मुख्यमंत्री फतेहपुर के लिए रवाना हुए।

मुख्यमंत्री ने बाबा श्याम की चौखट पर शीश नवाकर देश एवं प्रदेश में खुशहाली की कामना की। इस दौरान श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान, मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान, मोहनदास महाराज, नरेंद्र सिंह चौहान और प्रताप सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया।

Related Articles