[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सांसद बोले-CEC ने वोट के अधिकार को मजाक बनाया:SIR में धांधली का आरोप; किसान सभा ने दूध के सही दामों को लेकर दी चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सांसद बोले-CEC ने वोट के अधिकार को मजाक बनाया:SIR में धांधली का आरोप; किसान सभा ने दूध के सही दामों को लेकर दी चेतावनी

सांसद बोले-CEC ने वोट के अधिकार को मजाक बनाया:SIR में धांधली का आरोप; किसान सभा ने दूध के सही दामों को लेकर दी चेतावनी

सीकर : सीकर में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। सांसद अमराराम के नेतृत्व में कॉमरेड ने नारेबाजी की और SIR में धांधली‌ का आरोप लगाया। वहीं किसान सभा ने भी दूध के सही दामों को लेकर राज्य स्तरीय आंदोलन की चेतावनी दी गई।

सांसद अमराराम ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने वोट के अधिकार का मजाक बना दिया है। देश की आजादी के बाद वोट की ताकत ने लोकतंत्र को मजबूत किया, लेकिन भाजपा सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने SIR के दौरान शक्तियों का दुरुपयोग किया।

दोनों चुनाव आयुक्त का कहना कि बिना जानकारी के हो रही मनमर्जी

सांसद अमराराम ने आरोप लगाया कि 2 चुनाव आयुक्त खुद कह रहे हैं कि उनको जानकारी दिए बिना मनमर्जी हो रही है। इस दौरान ऑल इंडिया किसान सभा की जिला कमेटी ने किसानों अपनी लंबित मांगों को लेकर भी एडीएम को ज्ञापन सौंपा। किसान सभा ने दूध के सही दाम, पारदर्शी फैट जांच, नकली दूध पर लगाम और फसल खराबे के उचित मुआवजे आदि मांगों का ज्ञापन सौंपा।

दूध के सही दामों को लेकर आंदोलन की चेतावनी

पूर्व विधायक पेमाराम‌ ने कहा कि सरकार को किसानों की मांगें पूरी‌ करनी चाहिए। दूध के सही दामों को लेकर राज्य स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles