[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

15 हजार कमीशन के लालच में किराए पर दिया अकाउंट:खाते में फ्रॉड के लाखों रुपए का हुआ लेनदेन; पुलिस ने आरोपी को दबोचा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

15 हजार कमीशन के लालच में किराए पर दिया अकाउंट:खाते में फ्रॉड के लाखों रुपए का हुआ लेनदेन; पुलिस ने आरोपी को दबोचा

15 हजार कमीशन के लालच में किराए पर दिया अकाउंट:खाते में फ्रॉड के लाखों रुपए का हुआ लेनदेन; पुलिस ने आरोपी को दबोचा

सीकर : साइबर थाना पुलिस ने बैंक खाते में साइबर ठगी की रकम का लाखों रुपए का लेनदेन होने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने 15 हजार रुपए कमीशन के लालच में साइबर ठगों से जुड़े व्यक्ति को अपना बैंक खाता किराए पर दिया था। इसके बाद खाते में ठगी की रकम का लेनदेन हुआ।

साइबर थाना पुलिस उपाधीक्षक विनोद श्योराण ने बताया कि राज्य साइबर अपराध शाखा से मिले इनपुट के आधार पर गोरधनपुरा निवासी संजय सैनी (20) पुत्र इंद्राज सैनी के बैंक खाते में साइबर ठगी की रकम के लेनदेन की जानकारी मिली थी। इस पर मामला दर्ज किया गया। क्षेत्र वर्चस्व अभियान के दौरान पुलिस ने आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने 15 हजार रुपए कमीशन के लालच में साइबर ठग गिरोह से जुड़े व्यक्ति को अपना बैंक खाता किराए पर दिया था। पुलिस के अनुसार इसके बाद खाते में लाखों रुपए की ठगी की रकम का लेनदेन किया गया।

साइबर ठगी की रकम खाते में आने पर होगी कार्रवाई

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि किसी व्यक्ति द्वारा अपना बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराने और उसमें साइबर ठगी की रकम आने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी में एएसआई दीनदयाल, ताराचंद, कांस्टेबल दिलावर, भागीरथ और आनंद की भूमिका रही।

अभियान में 8 हजार लोगों को किया जागरूक

श्योराण ने बताया कि 1 से 30 सितंबर तक चलाए गए साइबर सुरक्षित राजस्थान अभियान के तहत सीकर पुलिस ने मैराथन दौड़ सहित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से करीब 8 हजार लोगों को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

दुष्कर्म मामले में एक महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार

सीकर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में एक महीने से फरार चल रहे आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने परिचित युवती का अश्लील वीडियो बनाकर उसे प्रसारित करने की धमकी दी और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Related Articles