[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लोन की 14 किस्त नहीं देने पर मकान सील:फाइनेंस कंपनी ने ताला लगाया, 4 दिन परिवार बाहर रहा; ग्रामीणों ने ताला तोड़कर विरोध किया

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

लोन की 14 किस्त नहीं देने पर मकान सील:फाइनेंस कंपनी ने ताला लगाया, 4 दिन परिवार बाहर रहा; ग्रामीणों ने ताला तोड़कर विरोध किया

लोन की 14 किस्त नहीं देने पर मकान सील:फाइनेंस कंपनी ने ताला लगाया, 4 दिन परिवार बाहर रहा; ग्रामीणों ने ताला तोड़कर विरोध किया

श्रीमाधोपुर : मऊ गांव में ग्रामीणों ने एक निजी फाइनेंस कंपनी द्वारा सील किए गए मकान का ताला खोलकर चार दिन से बाहर रह रहे परिवार को वापस मकान के अंदर भेजा। ग्रामीणों ने कंपनी की कार्रवाई का विरोध किया।

प्रभाती देवी और उनके बेटे बाबूलाल जाट ने 2022 में 14 लाख रुपए का लोन लिया था। आर्थिक परेशानी के कारण 14 महीने से किस्त जमा नहीं हो पाई, जिसके बाद 26 सितंबर को कंपनी ने मकान सील किया।

बाबूलाल अपने बच्चों और वृद्ध मां के साथ घर के बाहर था। खबर मिलने पर कॉमरेड ओमप्रकाश यादव के नेतृत्व में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने कंपनी की कार्रवाई का विरोध कर परिवार को मकान में प्रवेश कराया।

इधऱ, इंडिया शेल्टर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चीफ मैनेजर आदित्य हरसाना ने बताया- यह कार्रवाई कंपनी नियमों और सरफेसी कानून के तहत डीएम के आदेश पर हुई है। बार-बार नोटिस के बावजूद बकाया राशि जमा न करने पर 26 सितंबर को मकान सील किया गया था।

Related Articles