[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में सेना के जवान का हार्ट अटैक से निधन:छुट्टी पूरी कर ड्यूटी पर लौटने की कर रहे थे तैयारी; मंगलवार सुबह राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में सेना के जवान का हार्ट अटैक से निधन:छुट्टी पूरी कर ड्यूटी पर लौटने की कर रहे थे तैयारी; मंगलवार सुबह राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार

सरदारशहर में सेना के जवान का हार्ट अटैक से निधन:छुट्टी पूरी कर ड्यूटी पर लौटने की कर रहे थे तैयारी; मंगलवार सुबह राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार

सरदारशहर : सरदारशहर तहसील के देगा गांव निवासी भारतीय सेना के जवान मनीराम नायक (36) का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर में थी और वे छुट्टी पर अपने गांव आए हुए थे। छुट्टी पूरी होने के बाद 15 नवंबर की शाम करीब 7 बजे ड्यूटी पर लौटने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए।

अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

परिजन मनीराम को सरदारशहर के न्यू लाइफ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। वहां डॉ. रणवीर सिंह भांभू की देखरेख में उनका उपचार शुरू किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

2012 में सेना में हुए थे भर्ती

मनीराम के भाई समुद्र नायक ने बताया कि वे वर्ष 2012 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। उनकी ड्यूटी जम्मू-कश्मीर में थी। परिवार में उनकी 8 साल की बेटी है। वे पांच भाइयों और दो बहनों में से एक थे।

तिरंगा यात्रा के साथ गांव पहुंचेगा पार्थिव शरीर

सोमवार को मनीराम का पार्थिव शरीर सरदारशहर उप जिला अस्पताल से तिरंगा यात्रा के साथ उनके पैतृक गांव देगा ले जाया जाएगा। मंगलवार सुबह 10 बजे गांव में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet