[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना चेयरमैन बोले- 2 दिन में शहर की लाइटें सुधरेंगी:ट्यूबवेल के लिए विधायक का साथ लेंगे, वॉइस चेयरमैन ने कहा- शहर को स्वच्छ बनाएंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना चेयरमैन बोले- 2 दिन में शहर की लाइटें सुधरेंगी:ट्यूबवेल के लिए विधायक का साथ लेंगे, वॉइस चेयरमैन ने कहा- शहर को स्वच्छ बनाएंगे

नीमकाथाना चेयरमैन बोले- 2 दिन में शहर की लाइटें सुधरेंगी:ट्यूबवेल के लिए विधायक का साथ लेंगे, वॉइस चेयरमैन ने कहा- शहर को स्वच्छ बनाएंगे

नीमकाथाना : नीमकाथाना शहर में कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षदों, चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शहर के एक निजी गार्डन में हुए कार्यक्रम में नवनिर्वाचित वाइस चेयरमैन जयप्रकाश (जेपी) यादव की ओर से 23 कांग्रेस पार्षदों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेयरमैन महेश मेगोतिया ने कहा कि पिछले दो साल से नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हुए, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अब बोर्ड का गठन हो चुका है और सबसे पहले बिजली-पानी से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिन वार्डों में पानी और बिजली की समस्या है, वहां के पार्षद नगर पालिका को इसकी जानकारी दें, ताकि समस्याओं का जल्द समाधान कराया जा सके। शहर की स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का काम भी जल्द शुरू कराने की बात कही।

पानी की समस्या के समाधान के लिए विधायक से लेंगे सहयोग

महेश मेगोतिया ने कहा कि नीमकाथाना शहर में पानी की समस्या प्रमुख मुद्दों में शामिल है। इसके समाधान के लिए विधायक सुरेश मोदी का सहयोग लिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर विधायक कोटे से ट्यूबवेल स्वीकृत करवाने की बात भी उन्होंने कही। गंभीर जल संकट वाले वार्डों में पानी की समुचित व्यवस्था कराने पर जोर दिया।

वाइस चेयरमैन जयप्रकाश यादव ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर में रात के समय भी सफाई कार्य कराने की व्यवस्था पर काम किया जाएगा। इसके लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए बोर्ड पूरी तरह से तत्पर रहेगा।

नए शामिल पंचायत क्षेत्रों पर भी रहेगा फोकस

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुरेश मोदी ने कहा कि शहर की जनता ने फिर से कांग्रेस का बोर्ड बनाया है। अब नगर पालिका की ओर से शहर की समस्याओं पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार नगर पालिका क्षेत्र में शामिल की गई पंचायतों में भी विशेष रूप से विकास कार्यों पर ध्यान दिया जाएगा।

विधायक ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर पालिका स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। प्रत्येक बोर्ड बैठक में विकास कार्यों से जुड़े नए प्रस्ताव रखकर उन्हें पारित कराने पर जोर रहेगा।

कांग्रेस नेताओं ने भी रखे विचार

कार्यक्रम में विधायक सुरेश मोदी, राजेंद्र यादव, कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष खुशाल चौहान, पूर्व प्रधान कांता प्रसाद, बलदेव यादव और मदन लाल सैनी सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान नवनिर्वाचित पार्षदों को सम्मानित कर नगर पालिका क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा की गई।

Related Articles