[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एलटी लाइन का तार टूटकर 11 केवी लाइन पर गिरा:घरों में करंट दौड़ा, बनियों की ढाणी में उपकरण जले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

एलटी लाइन का तार टूटकर 11 केवी लाइन पर गिरा:घरों में करंट दौड़ा, बनियों की ढाणी में उपकरण जले

एलटी लाइन का तार टूटकर 11 केवी लाइन पर गिरा:घरों में करंट दौड़ा, बनियों की ढाणी में उपकरण जले

रानौली : बनियों की ढाणी में सोमवार सुबह करीब 9 बजे बिजली लाइन में हुए फॉल्ट से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। माला की ढाणी फीडर क्षेत्र में एलटी लाइन का तार टूटकर 11 केवी लाइन पर गिर गया। इसके चलते कई घरों में करंट दौड़ गया। घरों के बिजली उपकरण जल गए, वहीं पानी के नलों और दीवारों में भी करंट आने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार 33/11 केवी जीएसएस बैद की ढाणी के अंतर्गत आने वाले बनियों की ढाणी क्षेत्र में एलटी लाइन का तार 11 केवी लाइन के संपर्क में आने से टूटकर गिर गया। अचानक घरों में करंट दौड़ने से लोग घबरा गए। इस दौरान उत्तम पुत्री कालूराम को करंट का मामूली झटका भी लगा। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

ग्रामीणों में आक्रोश

घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से बिजली के तार ढीले और अव्यवस्थित हैं, लेकिन विभाग की ओर से समय पर मेंटेनेंस नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने जर्जर और ढीले तारों को व्यवस्थित करवाने तथा नियमित रखरखाव की मांग की है।

11 केवी लाइन से टच हुआ- जेईएन

जेईएन विकास सैनी ने बताया कि केबल पर पक्षी के बैठने के दौरान तार 11 केवी लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे तार टूटकर नीचे गिर गया था। सूचना मिलने पर टीम को मौके पर भेजा गया और तार को वापस जुड़वा दिया गया है। विभाग की ओर से बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करवा दिया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet