खाटूश्याम बाबा के जन्मोत्सव पर चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें:दिल्ली सराय रोहिल्ला और रेवाड़ी से रींगस तक चलेंगी; जानिए कौनसे स्टेशन पर रुकेगी
खाटूश्याम बाबा के जन्मोत्सव पर चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें:दिल्ली सराय रोहिल्ला और रेवाड़ी से रींगस तक चलेंगी; जानिए कौनसे स्टेशन पर रुकेगी
खाटूश्यामजी : खाटूश्याम बाबा के जन्मोत्सव पर भक्तों के लिए रेलवे ने 2 स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। ये ट्रेनें दिल्ली और रेवाड़ी से रींगस अपडाउन करेंगी। उत्तर-पश्चिम रेलवे के चीफ PRO अमित सुदर्शन के मुताबिक- एकादशी पर पैसेंजर लोड को देखते हुए जनरल कोच की स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।
PRO अमित सुदर्शन ने बताया- ट्रेन नंबर 09637 रेवाड़ी-रींगस जनरल कोच ट्रेन 19 और 20 नवंबर को 2 बार अपडाउन करेंगी। ये ट्रेन सुबह 11 बजे रेवाड़ी से रवाना होकर दोपहर 2 बजकर 20 मिनट रींगस जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09638 रींगस-रेवाड़ी जनरल कोच स्पेशल ट्रेन रींगस जंक्शन से दोपहर 2 बजकर 55 मिनट पर रवाना होकर शाम 6 बजकर 20 मिनट पर रेवाड़ी जंक्शन पहुंचेगी।
इन स्टेशन पर रहेगा स्टॉपेज
PRO अमित सुदर्शन ने बताया- बर्थडे स्पेशल ट्रेन रास्ते में कुंड, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मावंडा, नीमकाथाना, कांवट और श्रीमाधोपुर रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। पैसेंजर लोड के हिसाब से इस ट्रेन के सभी 13 कोच जनरल होंगे और 2 गार्ड समेत कुल 15 कोच होंगे।
दिल्ली सराय रोहिल्ला से रींगस तक एक्सप्रेस ट्रेन
अमित सुदर्शन ने बताया- दिल्ली सराय रोहिल्ला-रींगस-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस ट्रेन 18 नवंबर से 22 नवंबर तक 4 बार अपडाउन करेगी। अमित सुदर्शन के अनुसार- ट्रेन नंबर 04472 दिल्ली सराय रोहिल्ला-रींगस स्पेशल एक्सप्रेस 18 से 21 नवंबर तक रोज शाम 7 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन से रवाना होकर रात 12 बजकर 40 मिनट पर रींगस जंक्शन पहुंचेगी। इसी प्रकार 19 नवंबर से 22 नवंबर तक ट्रेन नंबर 04471 रींगस-दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल एक्सप्रेस रींगस जंक्शन से रात 2 बजे रवाना होकर सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी।
इन स्टेशन पर स्टॉपेज रहेगा
PRO अमित सुदर्शन ने बताया- दिल्ली सराय रोहिल्ला-रींगस-दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन रास्ते में दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, पटौदी रोड, रेवाड़ी जंक्शन, नारनौल और नीमकाथाना रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज करेगी। पैसेंजर लोड के हिसाब से इस एक्सप्रेस ट्रेन में सभी 16 कोच जनरल होंगे और 2 गार्ड समेत कुल 18 कोच होंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2540792


