[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में पंच-सरपंच की वोटिंग खत्म, 80.10% हुआ मतदान:दांतरू में फर्जी मतदान को लेकर हंगामा;123 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के देर रात तक आएंगे रिजल्ट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में पंच-सरपंच की वोटिंग खत्म, 80.10% हुआ मतदान:दांतरू में फर्जी मतदान को लेकर हंगामा;123 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के देर रात तक आएंगे रिजल्ट

सीकर में पंच-सरपंच की वोटिंग खत्म, 80.10% हुआ मतदान:दांतरू में फर्जी मतदान को लेकर हंगामा;123 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के देर रात तक आएंगे रिजल्ट

सीकर : सीकर में पंचायत राज चुनाव के तहत अंतिम चरण की पंच-सरपंच की वोटिंग पूरी हो गई है। जिले के दांतरू गांव में फर्जी मतदान को लेकर हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर एडिशनल एसपी डॉ. तेजपाल सिंह बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता और QRT को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। मामला शांत होने के बाद भी वोटिंग खत्म होने तक दांतरू पोलिंग बूथ पर अतिरिक्त जाब्ता तैनात रहा।

वहीं, चुनाव में शाम 6 बजे तक 80.10 प्रतिशत वोटिंग हुई। सीकर जिले की 5 पंचायत समितियां बलारां, फतेहुपर, लक्ष्मणगढ़, नेछवा और रामगढ़ शेखावाटी की 123 ग्राम पंचायतों में बैलट पेपर से पंच-सरपंच की वोटिंग हुई। अब परिणाम देर रात तक आएंगे।

फतेहपुर पंचायत समिति के गांवों में महिला वोटर्स बड़ी संख्या में वोटिंग करने पहुंचीं।
फतेहपुर पंचायत समिति के गांवों में महिला वोटर्स बड़ी संख्या में वोटिंग करने पहुंचीं।
पंच-सरपंच चुनाव में शाम तक पोलिंग बूथों पर वोटर्स की लाइनें लगी रहीं।
पंच-सरपंच चुनाव में शाम तक पोलिंग बूथों पर वोटर्स की लाइनें लगी रहीं।

431 बूथों पर 4.01 लाख वोटर

जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया- जिले के अंतिम चरण के पंचायत चुनाव में 431 पोलिंग बूथों पर 4 लाख 1 हजार 124 वोटर हैं। इसमें नेछवा और फतेहपुर के 1-1 ट्रांसजेंडर भी रजिस्टर्ड हैं।

वोटिंंग प्रतिशत का गणित

पंचायत समिति 10 बजे तक 1 बजे तक 3 बजे तक 6 बजे तक
बलारां 22.28 45.75 62.32 80.47
फतेहपुर 25.87 49.20 65.18 79.46
लक्ष्मणगढ़ 22.06 46.96 63.17 82.33
नेछवा 21.92 45.79 62.91 80.20
रामगढ़ शेखावाटी 24.92 50.46 65.57 78.07

आशीष मोदी ने बताया- पंचायत समिति बलारां में 73, फतेहपुर में 96, लक्ष्मणगढ़ में 99, नेछवा में 84 और रामगढ़ शेखावाटी में 79 पोलिंग बूथ बनाए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet