[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना जिला-सीकर संभाग बहाली को वकीलों ने निकाली आक्रोश रैली:कोर्ट परिसर के बाहर दिया धरना, एसडीएम को सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना जिला-सीकर संभाग बहाली को वकीलों ने निकाली आक्रोश रैली:कोर्ट परिसर के बाहर दिया धरना, एसडीएम को सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

नीमकाथाना जिला-सीकर संभाग बहाली को वकीलों ने निकाली आक्रोश रैली:कोर्ट परिसर के बाहर दिया धरना, एसडीएम को सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

नीमकाथाना : नीमकाथाना जिला और सीकर संभाग को पुनः बहाल करने की मांग को लेकर अभिभाषक संघ ने गुरुवार को सांकेतिक हड़ताल की। वकीलों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना देकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जिला व संभाग की बहाली की मांग उठाई।

धरने के बाद अभिभाषक संघ के सदस्य रैली के रूप में एडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां वकीलों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर नीमकाथाना जिला और सीकर संभाग को फिर से बहाल करने की मांग की।

अभिभाषक संघ अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार ने नीमकाथाना जिले और सीकर संभाग को हटाने का निर्णय लिया है, जिसका संघ लगातार विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिला और संभाग बहाली की मांग को लेकर महीने की 1 और 16 तारीख को सांकेतिक धरना दिया जा रहा है।

वकीलों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर नीमकाथाना जिला और सीकर संभाग को फिर से बहाल करने की मांग की।
वकीलों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर नीमकाथाना जिला और सीकर संभाग को फिर से बहाल करने की मांग की।

बहाली नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

देवेंद्र चौधरी ने कहा कि यदि नीमकाथाना जिला और सीकर संभाग को बहाल नहीं किया गया तो जनता को साथ लेकर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभिभाषक संघ की ओर से बड़े आंदोलन की रणनीति पर भी लगातार चर्चा की जा रही है।

पूर्व अभिभाषक संघ अध्यक्ष सतनारायण यादव ने कहा- नीमकाथाना जिला और सीकर संभाग हटाए जाने के बाद से अभिभाषक संघ की ओर से लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोर्ट परिसर में भी धरना जारी है।

गुरुवार को वकीलों ने रैली निकालकर अपनी मांग को लेकर विरोध दर्ज कराया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

Related Articles