किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन:फसल बीमा, दूध के भाव और फसल खराबे सहित सात मांगों के समाधान की मांग
किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन:फसल बीमा, दूध के भाव और फसल खराबे सहित सात मांगों के समाधान की मांग
नेछवा : नेछवा में अखिल भारतीय किसान सभा ने किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इसमें किसानों की आर्थिक स्थिति, फसल बीमा, दूध के भाव और फसल खराबे से जुड़ी सात मांगें उठाई गईं।
किसान सभा ने दूध का भाव 12 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने, फैट मशीनों की जांच कर उचित कीमत दिलाने की मांग की। नकली दूध और उत्पादों की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की भी मांग रखी गई।
ज्ञापन में पशुओं के चारे और खल-चूरी के भाव तय करने, खराब फसल की सही क्रॉप कटिंग और साल 2025 के बकाया फसल बीमा का जल्द भुगतान करने को कहा गया। बरसात से हुए फसल नुकसान का सर्वे करवाकर मुआवजा देने और जंगली सूअरों से फसलों को हो रहे नुकसान पर वन विभाग से कार्रवाई की मांग भी शामिल थी।
इस दौरान मदनलाल रणवा, महेंद्र ढाका, राजू, कुशलाराम, महावीर, मांगीलाल, रामपाल कोक, बलबीर धाणा, जगदीश, बाबूलाल, दुर्गाराम और कॉमरेड मोहन सिंह फौजी सहित कई किसान मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2421733


