नई दिल्ली : दिल्ली के आरके पुरम में दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार
Delhi News Crime Today: दिल्ली के अंबेडकर नगर के झुग्गी बस्ती इलाके में दो महिलाओं को गोली मारने की वारदात हुई है। दोनों महिलाओं को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। एक महिला की हालत नाजुक बनी है।

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली के आरके पुरम इलाके में रविवार को बड़ी वारदात हुई। दो महिलाओं को गोली मारने की घटना सामने आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के आरोप में अर्जुन और माइकल नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि उनका महिला के भाई के साथ पैसे का विवाद चल रहा था।.
Delhi | Two women were shot dead by unidentified assailants in Ambedkar Basti area of RK Puram PS limits, today.
The deceased have been identified as Pinky (30) and Jyoti (29). The assailants came for the victim's brother primarily. Prima facie seems to be a money settlement… pic.twitter.com/D8FkYiHQwp
— ANI (@ANI) June 18, 2023
जानकारी के अनुसार, अंबेडकर नगर के झुग्गी बस्ती इलाके में दो महिलाओं को गोली मारी गई है। दोनों महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, आज सुबह करीब 4:40 बजे थाना आरके पुरम में एक पीसीआर कॉल आई। जिसमें कहा गया कि अंबेडकर बस्ती में कुछ लोगों ने कॉल करने वाले शख्स की बहनों को गोली मार दी है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां जानकारी मिली कि पिंकी (30) और ज्योति (29) को गोली मारी गई है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर मुख्य रूप से पीड़ित महिलाओं के भाई पर हमला करने आए थे। प्रथम दृष्टया मामला रुपयों से लेन-देन का विवाद लग रहा है।
डीसीपी साउथ वेस्ट मनोज सी का कहना है कि हमें दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या की सूचना मिली। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद जांच पड़ताल शुरू की। प्रथम दृष्टया पैसे के लेन-देन का मामला लग रहा है। आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज। आगे की जांच चल रही है।
डीसीपी साउथ वेस्ट ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने अंबेडकर बस्ती इलाके में दो महिलाओं की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है।