तारानगर में रोडवेज बस पर लाठी-डंडों से हमला:केबिन में बैठने को लेकर हुआ विवाद, युवकों ने तोड़े शीशे; CCTV में कैद हुई वारदात
तारानगर में रोडवेज बस पर लाठी-डंडों से हमला:केबिन में बैठने को लेकर हुआ विवाद, युवकों ने तोड़े शीशे; CCTV में कैद हुई वारदात
तारानगर : चूरू के तारानगर में साहवा सर्किल पर सोमवार देर रात रोडवेज बस पर 3-4 युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। युवकों ने बस के शीशे तोड़ दिए। बताया जा रहा है कि विवाद बस के केबिन में बैठने की बात को लेकर शुरू हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद युवकों ने बस को निशाना बना लिया।
लाठी-डंडों से बस पर बरसाए वार
विवाद के दौरान युवकों ने लाठी-डंडों से रोडवेज बस पर हमला किया और उसके शीशे तोड़ दिए। अचानक हुए इस हमले से साहवा सर्किल पर मौजूद लोगों में डर का माहौल बन गया। घटना के दौरान युवकों की हरकतें वहां लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गईं।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही तारानगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त रोडवेज बस को थाने के सामने खड़ा करवाया। पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर हमला करने वाले युवकों की पहचान में जुटी है। साथ ही विवाद के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2416580


