[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:विरोध मार्च निकाला, कलेक्ट्रेट का घेराव कर निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:विरोध मार्च निकाला, कलेक्ट्रेट का घेराव कर निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल

चूरू में मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:विरोध मार्च निकाला, कलेक्ट्रेट का घेराव कर निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू में मंगलवार को कांग्रेस ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी और ‘वोट चोरी’ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बुलावे पर जिला कांग्रेस कमेटी ने किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मेघवाल (सुजानगढ़ विधायक) के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस से कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला। उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव भी किया।

मनोज मेघवाल ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग अन्य आयुक्तों की आपत्तियों को नजरअंदाज कर फैसले ले रहा है। चूरू सांसद राहुल कस्वां ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण और कथित वोट चोरी पर आयोग के कामकाज पर सवाल उठाए, कार्रवाई की मांग की। तारानगर विधायक नरेंद्र बुडानिया, रतनगढ़ विधायक पुसाराम गोदारा, पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया ने भी निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाए। एआईसीसी सचिव रिहाना रियाज चिश्ती, सदस्य तनवीर खान और पीसीसी सचिव रियाजत खान ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। इस दौरान कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles