हनुमानगढ़ टीम स्टेट गर्ल्स टूर्नामेंट में 148 रन से जीती:सुजानगढ़ में चल रहे टूर्नामेंट में कई रोमांचक मुकाबले, 4 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन
हनुमानगढ़ टीम स्टेट गर्ल्स टूर्नामेंट में 148 रन से जीती:सुजानगढ़ में चल रहे टूर्नामेंट में कई रोमांचक मुकाबले, 4 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ की राजकीय पीसीबी स्कूल में चल रहे स्टेट लेवल अंडर 17 गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को कई रोचक मुकाबले हुए। पीसीबी स्कूल खेल मैदान में जैसलमेर और चित्तौड़गढ़ के बीच हुए मैच में चित्तौड़गढ़ की टीम जीती जैसलमेर ने पहले बैटिंग करते हुए 54 रन बनाए जवाब में चित्तौड़गढ़ ने बिना कोई विकेट खोए जैसलमेर को 10 विकेट से हरा दिया चित्तौड़ की हर्षी जोशी ने तीन छक्के और पांच चौके लगाकर 38 रन बनाए।
हनुमानगढ़ टीम 148 रन से जीती
इसी मैदान पर हनुमानगढ़ ने भरतपुर की टीम के सामने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रन बना दिए। जवाब में भरतपुर की टीम आठ विकेट पर 29 रन ही बना पाई। हनुमानगढ़ टीम 148 रन से जीत गई। यह जीत टूर्नामेंट में अभी तक की सबसे बड़ी जीत रही। हर्षिता ने 98 रन ठोके। पीसीबी मैदान पर तीसरे मैच में भीलवाड़ा ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 63 रन बनाए। जवाब में सीकर की टीम ने बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की।
लोहिया स्टेडियम में हुए मैच में बाड़मेर ने प्रतापगढ़ के सामने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 59 रन बनाए। जवाब में प्रतापगढ़ ने बिना कोई विकेट खोए 10 विकेट से मैच जीत लिया। स्टेडियम में हुए एक और मैच में नागौर ने राजसमंद को आठ रन से मात दी। नागौर ने पहले बैटिंग करते हुए तीन विकेट पर 66 रन बनाए। जिसके जवाब में राजसमंद 6 विकेट खोकर 58 रन नहीं बन पाई। नागौर टीम 8 रन से जीत गई।
एक और रोमांचक मैच में पाली ने टोंक को चार रन से हरा दिया। पाली ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 59 रन बनाए। जवाब में टोंक की टीम चार विकेट पर 55 रन ही बना पाई। टूर्नामेंट 4 अक्टूबर तक चलेगा। शिक्षा विभाग निदेशालय व चूरू जिले के सभी टीचर्स टूर्नामेंट की व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2416580


