पुलासर स्कूल का उपनिदेशक ने निरीक्षण किया:विज्ञान मॉडल और नवाचारों की सराहना की, कहा- यह प्रेरणादायी स्कूल
पुलासर स्कूल का उपनिदेशक ने निरीक्षण किया:विज्ञान मॉडल और नवाचारों की सराहना की, कहा- यह प्रेरणादायी स्कूल
सरदारशहर : सरदारशहर के पुलासर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में शिक्षा विभाग के उपनिदेशक ओमप्रकाश विजय ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल में चल रही पढ़ाई की गतिविधियों, विज्ञान प्रदर्शनी और छात्रों की भागीदारी को देखा। निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक ने छात्रों द्वारा बनाए गए अंतरिक्ष विज्ञान और खगोल विज्ञान से जुड़े मॉडल देखे। उन्होंने खास तौर पर इसरो के प्रक्षेपण यान और सौर मंडल पर बने प्रदर्शनी बोर्ड की तारीफ की।
विजय ने कहा कि ऐसे प्रोजेक्ट छात्रों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और सीखने की इच्छा बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने संस्थाप्रधान बाबूलाल शर्मा के नेतृत्व में चल रहे विकास कार्यों और पढ़ाई की गतिविधियों की भी जानकारी ली। उपनिदेशक ने स्कूल की व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जताई और इसे क्षेत्र के लिए प्रेरणा देने वाला और आदर्श स्कूल बताया। इस दौरान स्कूल स्टाफ और छात्र मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2416571


