[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वार्ड 22 की समस्याओं को लेकर पार्षद रामी देवी ने सभापति से की मुलाकात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वार्ड 22 की समस्याओं को लेकर पार्षद रामी देवी ने सभापति से की मुलाकात

सफाई, जल निकासी, सड़क, बिजली और सीवरेज सहित मूलभूत सुविधाओं का मुद्दा उठाया

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : नगर परिषद सभापति विनय गोयनका से वार्ड नंबर 22 की पार्षद रामी देवी ने शिष्टाचार भेंट कर वार्ड की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। पार्षद ने ज्योति नगर, मंगल कॉलोनी, मालियों की ढाणी और ओम कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग रखी।

पार्षद रामी देवी ने सभापति के समक्ष सफाई व्यवस्था, जल निकासी, बिजली, सड़क, सीवरेज और स्ट्रीट लाइट से संबंधित समस्याएं रखीं। उन्होंने विशेष रूप से बिजली के तारों की स्थिति, नालों की सफाई, ड्रेनेज व्यवस्था, पानी की निकासी और सीवरेज की समस्या पर चर्चा की।

पार्षद ने बताया कि वार्ड के कई क्षेत्रों में जल निकासी और नालों की व्यवस्था को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा सड़क और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याओं के कारण भी लोगों को दिक्कत हो रही है।

सभापति विनय गोयनका ने पार्षद को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वार्ड नंबर 22 की समस्याओं का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए। पार्षद रामी देवी ने कहा कि वार्डवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और समस्याओं के समाधान के लिए नगर परिषद स्तर पर लगातार प्रयास किए जाएंगे।

Related Articles