असद पठान और सिद्धि कंवर ने कराटे प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल
ओमकार मेमोरियल चिल्ड्रन एकेडमी में दोनों खिलाड़ियों का सम्मान, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया हौसला
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय स्थित ओमकार मेमोरियल चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल के होनहार खिलाड़ी असद पठान और सिद्धि कंवर ने ताइक्वांडो-कराटे प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए। दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर स्कूल परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार असद पठान और सिद्धि कंवर ने अंतरराष्ट्रीय, राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि पर आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय निदेशक मधु शेखावत, समन्वयक विकास मेहरीवाल, ज्योति कंवर, अनिल कुमार, रागिनी शर्मा, ज्योति भाटी, सोनी गुर्जर और कुसुम प्रजापत सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
समारोह में दोनों खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। विद्यालय की ओर से असद पठान और सिद्धि कंवर को मेडल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

नियमित अभ्यास से हासिल की सफलता
विद्यालय प्रधानाचार्य ने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास की भावना विकसित करते हैं। असद और सिद्धि ने नियमित अभ्यास और दृढ़ संकल्प के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता स्कूल के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
दोनों खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय कोच, माता-पिता और विद्यालय प्रबंधन के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार और शिक्षकों के प्रोत्साहन से उन्हें लगातार बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली। सम्मान समारोह के अंत में राष्ट्रगान हुआ। विद्यालय परिवार ने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और खेल के क्षेत्र में आगे भी सफलता हासिल करने की कामना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2413320


