[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुख्य चुनाव आयुक्त और वोट चोरी के आरोपों के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन आज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मुख्य चुनाव आयुक्त और वोट चोरी के आरोपों के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन आज

सर्किट हाउस से कलेक्ट्रेट तक निकलेगा विरोध मार्च, पुतला दहन का कार्यक्रम

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चूरू जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे ‘वोट चोरी’ के आरोपों के विरोध में मंगलवार को प्रदर्शन किया जाएगा। जिला कांग्रेस प्रवक्ता जमील चौहान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल के नेतृत्व में दोपहर 1:30 बजे सर्किट हाउस से विरोध मार्च शुरू होगा।

विरोध मार्च सर्किट हाउस से जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित आपणी योजना कार्यालय तक निकाला जाएगा। इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करने का कार्यक्रम रखा गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि प्रदर्शन में सांसद, विधायक एवं विधायक प्रत्याशी, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों एवं विभागों के जिला अध्यक्ष, अग्रिम संगठनों के जिला अध्यक्ष, पार्षद, सरपंच सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम के आयोजनकर्ता चूरू शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष असलम खोखर और देहात ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर धान्धू होंगे।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं से शामिल होने का आह्वान

चूरू विधानसभा क्षेत्र की टीम रफीक मंडेलिया की ओर से भी कार्यकर्ताओं से प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल होकर मुख्य चुनाव आयुक्त और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

Related Articles