[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में सभापति गोयनका ने वार्डों का किया निरीक्षण:लोगों ने बिजली, पानी की परेशानियां गिनाई; जल्द समाधान के मिले आश्वासन

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में सभापति गोयनका ने वार्डों का किया निरीक्षण:लोगों ने बिजली, पानी की परेशानियां गिनाई; जल्द समाधान के मिले आश्वासन

चूरू में सभापति गोयनका ने वार्डों का किया निरीक्षण:लोगों ने बिजली, पानी की परेशानियां गिनाई; जल्द समाधान के मिले आश्वासन

चूरू : चूरू नगरपरिषद सभापति विनय गोयनका ने सोमवार को शहर के वार्ड 21, 38 और 41 का दौरा किया। उन्होंने सफाई, पानी और बिजली जैसी सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान वार्डवासियों ने सभापति को अपनी समस्याएं बताई और जल्द समाधान की मांग की। लोगों ने बिजली के खराब पोल ठीक करवाने, वार्ड 38 में बरसात के पानी की निकासी और घरों में पानी घुसने से रोकने के इंतजाम करने को कहा। इसके अलावा वार्ड में लगे पानी के पंप को सही करवाने, जलदाय विभाग की पाइपलाइन ठीक करवाने और सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग भी की गई।

सभापति गोयनका ने लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को बिजली, पानी, जल निकासी और सफाई से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने के निर्देश दिए। सभापति ने कहा कि मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए वार्डों का निरीक्षण किया जा रहा है। समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को समय पर समाधान के निर्देश दिए जा रहे हैं। इस मौके पर पार्षद इस्लाम खान, भागीरथ सैनी और सुल्तान खान भी मौजूद रहे।

Related Articles