[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में गंदगी:मरीजों को संक्रमण का खतरा, खून की उल्टियां और कचरा फैला; प्रशासन बेखबर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में गंदगी:मरीजों को संक्रमण का खतरा, खून की उल्टियां और कचरा फैला; प्रशासन बेखबर

चूरू अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में गंदगी:मरीजों को संक्रमण का खतरा, खून की उल्टियां और कचरा फैला; प्रशासन बेखबर

चूरू : चूरू के पीडीयू मेडिकल कॉलेज से जुड़े डीबी अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड कई महीनों से खराब सफाई व्यवस्था के कारण चर्चा में है। यहां मरीजों को इलाज की बजाय संक्रमण का खतरा हो रहा है। सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे तक वार्ड का एमओटी रूम और मरीज भर्ती रूम गंदगी और कचरे से भरा था। खून की उल्टियां, बायो वेस्ट से भरे डस्टबिन और बेड पर खाली बोतलें पड़ी थीं।

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि वार्ड में तीनों शिफ्टों में सफाई कर्मचारी और वार्ड बॉय लगे हैं, लेकिन इसके बावजूद हालात नहीं सुधरे हैं। वार्ड की अव्यवस्थाओं के वीडियो भी सामने आए है। सुबह तक सफाई नहनं होने पर भी संबंधित वार्ड इंचार्ज और सफाई व्यवस्था की निगरानी करने वाले नर्सिंग सुप्रीडेंट ने कोई कार्रवाई नहीं की। अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक चौधरी भी कई बार राउंड लगाते हैं, पर उन्हें यह गंदगी नजर नहीं आती।

अनुभवी स्टाफ की इमरजेंसी वार्ड में कर्मी

इमरजेंसी वार्ड अस्पताल का सबसे महत्वपूर्ण वार्ड हैं। जिसमें 24 घंटे रोगियों का आना जाना लगा रहता हैं। उस वार्ड में अस्पताल प्रशासन की ओर से राजमेस की ओर से नई भर्ती में लिए गए नए नर्सिंग ऑफिसर को ड्यूटी पर लगाया गया हैं। उस वार्ड में अस्पताल प्रशासन की ओर से सीनियर और अनुभवी नर्सिंग ऑफिसर केवल नाम मात्र के लगा रखे हैं। जो भी लगा रखे हैं। उनमें एक नर्सिंग ऑफिसर को अतिरिक्त इंचार्ज का चार्ज दे रखा हैं।

दूसरे सीनियर नर्सिंग ऑफिसर की ड्यूटी केवल दिन के समय आती हैं। जिससे रात के समय काफी बार वार्ड में हंगामा भी हो गया। जिसके वीडियो भी सामने आए थे। कुल मिलाकर कहा जाये तो इमरजेंसी वार्ड में कम से कम 5 से 6 सीनियर नर्सिंग स्टाफ को लगाना चाहिए। जिससे तीनों शिफ्टों का काम सुचारू रूप से चल सके।

मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल बोले— दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे

इस संबंध में मेडिकल काॅलेज प्रिंसिपल डाॅ. रमाकांत वर्मा ने कहा कि इमरजेंसी वार्ड की सफाई व्यवस्था को लेकर आज ही संबंधित इंचार्ज की मीटिंग ली जाएगी। सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पहले भी दिशा—निर्देश दिए गए थे। फिर से मीटिंग लेकर लापरवाही करने वाले संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दूसरी बात इमरजेंसी वार्ड में अनुभवी सीनियर नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी लगाने की बात को लेकर भी अस्पताल अधीक्षक से बात करेंगे।

Related Articles