लोहिया कॉलेज में स्टूडेंट्स ने भगत सिंह को किया याद:जयंती पर दी श्रद्धांजलि, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष के निधन पर 2 मिनट का मौन भी रखा
लोहिया कॉलेज में स्टूडेंट्स ने भगत सिंह को किया याद:जयंती पर दी श्रद्धांजलि, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष के निधन पर 2 मिनट का मौन भी रखा
चूरू : चूरू के राजकीय लोहिया कॉलेज में सोमवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर छात्रशक्ति ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान स्टूडेंट्स ने भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। छात्रों ने उनके देश प्रेम, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद किया।
कार्यक्रम में कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिग्विजय सिंह सहनाली के अचानक निधन पर छात्रशक्ति ने 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। छात्रनेता विशाल सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में कॉलेज के कई छात्र शामिल हुए। विद्यार्थियों ने राष्ट्रभक्ति से जुड़े विचार रखे और भगत सिंह के जीवन व संघर्ष से प्रेरणा लेने को कहा। कार्यक्रम के दौरान सामूहिक राष्ट्रगान भी हुआ।
इस मौके पर सुमित रतनपुरा, अनिल, अमित, सुनील, देवेंद्र सिंह, नरेश, अभिजीत, राहुल, रविंद्र, मोनू, अशोक, अमित, पीयूष और आनंद सहित कई छात्र मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2412942


