[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजगढ़ से खेजड़ी बचाओ पदयात्रा रवाना:तहसीलदार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, 363 शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

राजगढ़ से खेजड़ी बचाओ पदयात्रा रवाना:तहसीलदार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, 363 शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि

राजगढ़ से खेजड़ी बचाओ पदयात्रा रवाना:तहसीलदार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, 363 शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि

सादुलपुर : सादुलपुर में खेजड़ी बचाओ अभियान के तहत सतगुरु कबीर मानव धर्म चेतन आश्रम के संत रतनदास महाराज ने 430 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू की। यह यात्रा सोमवार को राजगढ़ कोर्ट से रवाना हुई। तहसीलदार हनुमान सिंह पूनिया और पर्यावरण प्रेमियों ने इसे हरी झंडी दिखाई।

यह पदयात्रा राजगढ़ एसडीएम कोर्ट से समराथल होते हुए खेजड़ली तक जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य 363 शहीदों को श्रद्धांजलि देना है, जिन्होंने खेजड़ी पेड़ों को बचाने के लिए अपने प्राण दिए थे।

पेड़ों की कटाई नहीं करने की अपील की

इस मौके पर तहसीलदार हनुमान सिंह पूनिया ने पर्यावरण बचाने और पेड़ों की कटाई नहीं करने की अपील की। संत रतनदास महाराज और जंभेश्वर पर्यावरण जीव रक्षा के जिलाध्यक्ष मनोहर लाल बिश्नोई ने कहा कि पर्यावरण बचेगा तभी मानव और जीव-जंतु बचेंगे।

उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने के लिए जागरूक करने का आह्वान किया। संत रतनदास महाराज पदयात्रा के दौरान स्कूलों और गांव-गांव में पर्यावरण जागरूकता का संदेश देंगे।

इस पदयात्रा में संत रतनदास महाराज के साथ मनोहर लाल बिश्नोई और नरेश श्यामपुरा हरियाणा भी शामिल हैं। क्षेत्र के पर्यावरण प्रेमियों और गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।

Related Articles