नीमकाथाना में पहाड़ी पर खनन लीज का विरोध:ग्रामीणों ने की आवंटन रद्द करने और भूमि को चारागाह बनाने की मांग
नीमकाथाना में पहाड़ी पर खनन लीज का विरोध:ग्रामीणों ने की आवंटन रद्द करने और भूमि को चारागाह बनाने की मांग
नीमकाथाना : नीमकाथाना के दयाल का नांगल में ग्रामीणों ने पहाड़ी पर खनन लीज के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम सुमन सोनल को ज्ञापन सौंपा। विश्व हिंदू परिषद सीकर के जिलाध्यक्ष मनोज बंसिया के नेतृत्व में ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचे।
मनोज बंसिया ने बताया कि दयाल का नांगल ग्राम पंचायत में करीब 36.21 हेक्टेयर चारागाह भूमि पर खनन लीज आवंटित की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस पहाड़ी पर जगदीशदास, सूतलीदास, भैरव मंदिर, राम दरबार और भगवान देवनारायण के प्राचीन मंदिर हैं।
ग्रामीणों को आशंका है कि खनन शुरू होने से धार्मिक स्थलों, पहाड़ी और चारागाह भूमि को नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने खनन लीज तुरंत रद्द करने, धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और भूमि को उसके मूल चारागाह स्वरूप में बहाल करने की मांग की। इस दौरान डीपी चौधरी, मालीराम, अमित यादव, श्रवण पुजारी, विजय गुर्जर सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2412669


