चूरू में पंचायत चुनाव की मतगणना 20 नवंबर को:लोहिया कॉलेज में सुबह 8 बजे से गिनती, दोपहर 12 बजे से आने लगेंगे रुझान
चूरू में पंचायत चुनाव की मतगणना 20 नवंबर को:लोहिया कॉलेज में सुबह 8 बजे से गिनती, दोपहर 12 बजे से आने लगेंगे रुझान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू जिले की 13 पंचायत समितियों और जिला परिषद सदस्य पदों के लिए हुए मतदान की गिनती 20 नवंबर को होगी। मतगणना सुबह 8 बजे राजकीय लोहिया कॉलेज में शुरू होगी। दोपहर 12 बजे से चुनावी रुझान आने लगेंगे। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा और एसपी निश्चय प्रसाद एम ने मंगलवार दोपहर मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का जायजा लिया।
प्रशासन के मुताबिक मतगणना में करीब 1,000 कर्मचारी और 2,500 से ज्यादा काउंटिंग एजेंट व प्रत्याशी शामिल होंगे। पंचायत समिति के हिसाब से 13 अलग-अलग कमरों में गिनती होगी। हर कमरे में संबंधित पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य पदों के वोट एक साथ गिने जाएंगे।
सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी। इसके बाद ईवीएम के वोट गिने जाएंगे। सिद्धमुख और चांदगोठी में 15-15 वार्ड हैं। यहां 7 से 8 टेबलों पर गिनती होगी और 2 से 3 राउंड में नतीजे आने की संभावना है। रतनगढ़ में सबसे ज्यादा 29 वार्ड और 13 टेबल हैं। इसलिए यहां गिनती में ज्यादा समय लग सकता है।
एसपी निश्चय प्रसाद एम ने बताया कि पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव की ईवीएम लोहिया कॉलेज के स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखी गई हैं। स्ट्रांग रूम मतगणना के दिन ही खोले जाएंगे। मतगणना के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात रहेगी और सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2546005

