तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से युवक की मौत:पुणे में करता था काम, वोट डालने आया था गांव, सहजूसर के पास हुआ हादसा
तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से युवक की मौत:पुणे में करता था काम, वोट डालने आया था गांव, सहजूसर के पास हुआ हादसा
चूरू : चूरू जिले के दूधवाखारा थाना क्षेत्र में सहजूसर के पास अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार सूरजपाल सिंह (25) की मौत हो गई। डॉक्टरों ने उन्हें डीबी अस्पताल में मृत घोषित किया। पुलिस के मुताबिक इंद्रपुरा निवासी महेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दी कि उनका चचेरा भाई सूरजपाल सोमवार रात बाइक से चूरू से गांव जा रहा था। सहजूसर के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
घायल सूरजपाल को निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले जाया गया। सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस वहां पहुंची और शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। इसके बाद दूधवाखारा पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने महेन्द्र सिंह की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सूरजपाल महाराष्ट्र के पुणे में एक निजी कंपनी में काम करते थे। वे पंचायत राज चुनाव में वोट डालने गांव आए थे। उनकी शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2546005


