गोपाष्टमी पर चूरू में गोमाता की शोभायात्रा निकली:पिंजरापोल सोसायटी की गौशाला में पूजन, यज्ञ और मेला आयोजित
गोपाष्टमी पर चूरू में गोमाता की शोभायात्रा निकली:पिंजरापोल सोसायटी की गौशाला में पूजन, यज्ञ और मेला आयोजित
चूरू : चूरू में मंगलवार को गोपाष्टमी पर पिंजरापोल सोसायटी ने गौशाला परिसर में मेले का आयोजन किया। इस दौरान गोवंश की रक्षा, सेवा और संवर्धन का संकल्प लिया गया।
सोसायटी अध्यक्ष सुशील बजाज ने बताया कि गोमाता की पूजा और गोवंश की खुशहाली की कामना के साथ गोपाल चौक से शोभायात्रा निकाली गई। यह सफेद घंटाघर, सब्जी मंडी, भाईजी और झारिया मोरी होते हुए पिंजरापोल गौशाला पहुंची। रास्ते में श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में हिस्सा लिया और गोमाता के जयकारे लगाए।
गौशाला में अतिथियों और श्रद्धालुओं ने गोपूजन किया और भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की। श्रद्धालुओं ने तुलादान किया और यज्ञ में आहुतियां देकर देश और प्रदेश में सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने गोवंश की रक्षा और संवर्धन का संकल्प भी लिया।
तारानगर रोड पर बाबा भानीनाथ टीला के पास नंदिनी गौ पुत्र सेवा समिति ने नंदीशाला में गोपाष्टमी मनाई। यहां गोवंश की पूजा की गई और पंडितों के सानिध्य में यज्ञ में आहुतियां दी गईं। कार्यक्रम में अध्यक्ष महंत देवनाथ, ध्यान नाथ, कोषाध्यक्ष सुरेश सैनी, मुकेश ठठेरा, कन्हैया लाल, कैलाश नवहाल, मेघराज और विनोद बजाज मौजूद थे।
इसके अलावा ट्रस्टी पवन बगड़िया, मंत्री जगदीश सर्राफ, उपाध्यक्ष विमल सारस्वत, विनोद लूणिया और काशीराम क्याल, कोषाध्यक्ष रामप्रसाद मण्डावेवाला, विमल धूत, मुरली ऊंटवालिया, चन्द्रप्रकाश सरोठिया, प्रदीप सरावगी, श्रीवल्लभ मण्डावेवाला और कल्पेश सर्राफ सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2545998


